Beti Bachao Beti Padhao Yojana एक ऐसी योजना है जिसे भारत सरकार द्वारा सन 2015 में शुरू किया गया है। इस योजना का मकसद है लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षित करना और लिंगानुपात में सुधार लाना। देश में काफी सारे ऐसे गांव हैं जहां पर लड़कियों को शिक्षा का अधिकार नहीं है तथा लड़का और लड़की में भेदभाव किया जाता है। ऐसे में इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत करी जिससे कि लोगो के बिच जागरूकता फैलाई जाए और बेटियों की शिक्षा के प्रति तथा लड़का और लड़की में होने वाले भेदभाव को भी खत्म किया जाए।
तो आईए जानते हैं इस योजना के बारे में की कैसे यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य को पूरा करती है।
Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2024
देश में बहुत पहले से प्रथाएं चली आ रही है की लड़कियों को पढ़ना नहीं चाहिए, उनका बाल विवाह कर देना चाहिए। जबकि लड़कों के साथ ऐसा नहीं है, लड़कों को शिक्षा का अधिकार दिया जाता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। लेकिन गांव में अक्सर लड़कियों को लड़कों से पीछे रखा जाता हैं, और इसी वजह से सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Yojana) को शुरू किया। योजना को शुरू करने का मुख्य मकसद लड़कियों के अस्तित्व को बचाना, उन्हें शिक्षित करना और लड़का-लड़की में होने वाले भेदभाव को खत्म करना है।
भेदभाव को खत्म करना जरूरी भी है क्योंकि अगर लड़की शिक्षित नहीं होगी तो आगे भविष्य में चलकर वे अन्य लोगों को भी शिक्षित नहीं कर पायेगी और स्वयं के दम पर कुछ कर भी नहीं पायेगी। ऐसे कई सारे कारण है जिसकी वजह से एक लड़की का शिक्षित होना बहुत जरुरी हैं।
लिंग अनुपात और कन्या भूर्ण हत्या
लिंगानुपात और कन्या यह दो ऐसे विषय हैं जो सालों से चले आ रहे हैं। बात करें अगर लिंगानुपात असंतुलन की तो लिंगानुपात असंतुलन वह चीज है जिसमें पैदा होने वाली लड़कियां कम होती है और पैदा होने वाले लड़के ज्यादा होता है ऐसे में अगर लड़का और लड़की के पैदा होने की दर समान नहीं है तो वह लिंगानुपात में असंतुलन पैदा करती है। लिंगानुपात में संतुलन का सबसे बड़ा कारण है कन्या भूर्ण हत्या।
Also Check –
- Mahila Samridhi Yojana
- Kanya Sumangala Yojana
- Mahila Samman Yojana
- Lakhpati Didi Yojana
- Ladli Behna Yojana
- Sukanya Samridhi Yojana
Beti Bachao Beti Padhao Yojana Benefits
- Beti Bachao Beti Padhao Yojana से बेटियों को शिक्षा का मौका मिलेगा।
- कम उम्र में होने वाले बाल विवाह को रोका जा सकता है।
- लड़का और लड़की में होने वाले भेदभाव को काम किया जा सकता है।
- समाज में फैली लड़कियों के प्रति कुरीतियों को खत्म करना।
Beti Bachao Beti Padhao Yojana Eligibility
- बेटी और माता पिता भारत के मूल निवासी होने चाहिए।
- बेटी की आयु 10 साल या उससे काम होनी चाहिए।
- एक परिवार की दो बेटिया योजना के पात्र हैं
- सुकन्य समृद्धि योजना के तहत बेटी का बैंक खाता खुला होना चाहिए।
Documents required
- बेटी और माता पिता का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बेटी का बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
Apply for the Beti Bachao Beti Padhao Yojana
- योजना में आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी Post Office/ Bank branch में जाये।
- अब BBBP yojana / Sukanya Samridhi Yojana (SSY) फॉर्म को भरे।
- सभी जरूरी दस्तावेज को डाक्यूमेंट्स के साथ सबमिट कर दे।
- दिए गए डाक्यूमेंट्स और आवेदन पत्र वेरीफाई होने के बाद आप इस योजना के पात्र होंगे।