मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में Ladli Behna Yojana को शुरू किया, इस योजना के तहत गांव और शहर की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि गांव में महिलाओं के पास आय का कोई संसाधन नहीं है जिसकी वजह से वह अपने स्वास्थ्य और पोषक तत्वों पर ध्यान नहीं दे पाती है और ठीक ऐसा ही शहरों में भी देखा गया हैं। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के लिए Ladli Behna Yojana को शुरू किया है। इस योजना में वे युवा महिलाएं भी पात्र हैं जोअपनी शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है।
अगर राज्य की महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो वे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024
लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण : इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना और एक उज्जवल भविष्य की कामना करना है। वे परिवार जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है और वह बेटी की शिक्षा नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह योजना एक अच्छी योजना है। क्योंकि योजना से मिलने वाले रुपए से बेटी के माता-पिता, बेटी की शिक्षा खर्च कर सकते हैं।
लड़का को लड़की में शिक्षा का भेदभाव खत्म करना : गांव में ऐसा देखा गया है कि लड़का और लड़की के बीच में शिक्षा को लेकर भेदभाव किया जाता है। क्योंकि लड़की को 12वीं तक पढ़ाया जाता है फिर उनकी शिक्षा रोक दी जाती है जिसकी वजह से वह अपने आगे की शिक्षा पूरी नहीं कर पाती है इस योजना के तहत उनको बढ़ावा मिलेगा की वे 12वीं के बाद अपनी आगे की शिक्षा पूरी कर सके। और योजना के तहत लड़का और लड़की में भेदभाव खत्म हो सके।
महिला/लड़की के स्वस्थ और पोषण पर ध्यान : गांव और शहर की ऐसी महिला व लड़कियां जो आर्थिक तंगी से जूझ रही है वे अपने स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान नहीं रख पाती है। Ladli Behna Yojana की वजह से उन महिला और लड़कियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वह अपने स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान दे सके।
योजना के लाभ
- महिला जिन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलने वाला उन्हें हर महीने ₹1250 बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे जिससे कि वह अपने दैनिक जीवन की जरूरत को पूरा कर सकती है और अपने स्वास्थ्य संबंधितचिकित्सा सहायता भी ले सकती है₹1250 हर महीने महिला के खाते में ट्रांसफर होंगे।
- अगर महिला को सरकार की पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन मिल रही है और पेंशन की रकम 1250 रुपए से कम है तो वह महिलाएं Ladli Behna Yojana में आवेदन करके ₹1250 पर प्रति माह आर्थिक राशि प्राप्त कर सकती है।
Also Check –
- Sukanya Samridhi Yojana
- Free Laptop Yojana
- Free Mobile Yojana
- Parivarik Labh Yojana
- Vishwakarma Shram Samman Yojana
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
- Free Silai Machine Yojana
लाड़ली बहना योजना की पात्रता (Eligibility)
लाडली बहना योजना में आवेदन करने से पहले आवेदक को कुछ पात्रता बिंदुओं को पूरा करना होगा। अगर महिला व लड़की सभी पात्रता बिंदुओं को पूरी करती है तो वह Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाली महिला व लड़की मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए।
- विवाहित, तलाकशुदा, विकलांग और विधवा महिला आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए दस्तावेज (Documents)
- महिला का आधार कार्ड
- महिला के माता पिता का आधार कार्ड
- माता पिता न होने की स्थिति में मृत्युप्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
महिला का आधार कार्ड उसके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड और पैन कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- अगर आप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको application form प्राप्त करना होगा जो आपकी आपके नजदीकी ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर मिलेंगे।
- फॉर्म को भरने के बाद कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल/एप में प्रविष्टि की जाएगी।
- और फिर आवेदक को उनका एप्लीकेशन नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जायेगा ताकि भविष्य में वे अपने एप्लीकेशन की स्थिति चेक कर सके।
- आवेदन करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज को साथ रखे।