दोस्तों अगर आपके घर में ऐसी महिला है जो अपना स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहती है लेकिन उनके पास पर्याप्त रुपए नहीं है अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए तो सरकार ने महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए Mahila Samridhi Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹60000 का लोन दिया जाएगा वो भी बहुत ही कम ब्याज दर पर ताकि महिला अपना खुद का रोजगार शुरू करके अपनी आर्थिक स्थिति को और अपने परिवार की स्थिति को और बेहतर कर सके। आज हम आपके साथ Mahila Samridhi Yojana की जानकारी शेयर करने वाले हैं।
Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024
हरियाणा सरकार ने महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरुआत करी है। योजना में महिलाओं को ₹60000 का लोन 5% ब्याज पर दिया जाएगा और मिलने वाली लोन राशि से महिला अपने आप खुद का रोजगार शुरू कर सकती है। इस योजना का लाभ मुख्य रूप से अनुसूचित जाति की महिलाओं को मिलने वाला है। पात्र महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं और मिलने वाली राशि महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दीजिए।
Mahila Samridhi Yojana का उद्देश्य महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करना है ताकि महिलाएं महिला समृद्धि योजना का लाभ ले सकें जो स्वयं के रोजगार को शुरू करने में रुचि रखती है। अक्सर हम देखते हैं कि महिलाएं खुद का रोजगार तो शुरू करना चाहती है लेकिन आर्थिक तंगी की कमी होने की वजह से वह रोजगार शुरू नहीं कर पाती है। सरकार की इस पहल से महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने का मौका तो मिलेगा, साथ में महिला अन्य महिलाओं को रोजगार देने में भी सक्षम बनेगी, तो ऐसे में यह महिला समृद्धि योजना महिलाओं के लिए एक लाभकारी योजना है। महिला इस योजना के तहत कई प्रकार के रोजगार को शुरू कर सकती है जैसे की सिलाई मशीन सेण्टर, बूटी पार्लर, किराने की दुकान, कपड़े की दूकान इत्यादि।
Also Check –
- Kanya Sumangala Yojana
- Mahila Samman Yojana
- Lakhpati Didi Yojana
- Ladli Behna Yojana
- Sukanya Samridhi Yojana
पात्रता – Eligibility
अगर आप एक ऐसी महिलाएं हैं जो महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती है तो आवेदन करने से पहले आपको कुछ पात्रता बिंदुओं को पूरा करना होगा जैसे की –
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला अनुसूचित जाति (SC) से होनी चाहिए।
- महिला कर दाता नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की कुल आय 3 लाख से काम होनी चाहिए।
जरुरी दस्तावेज – Required Documents
Mahila Samridhi Yojana में आवेदन करने के लिए पात्र महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।
- महिला का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mahila Samridhi Yojana मे आवेदन करने की प्रक्रिया।
अगर आप इस योजना के पात्र हैं और आपके पास योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज हैं तो नीचे गई स्टेप्स को फॉलो करके आप महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले योजना की वेबसाइट पर जाये https://saralharyana.gov.in/
- अब New user ? Register here लिंक पर क्लिक करे।
![Mahila Samridhi Yojana मे आवेदन करने की प्रक्रिया](https://91update.com/wp-content/uploads/2024/06/ScreenShot-Tool-20240606145553-1024x438.png)
- अब एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमे रजिस्ट्रेशन की जानकारी भरे और सबमिट करे।
- अब अकाउंट क्रिएट होने के बाद लॉगिन करे।
- नया पेज खुलने पर “सभी सेवाएं देखें” लिंक पर क्लिक करे।
- आपके सामने सर्च बॉक्स आएगा उसमे Mahila Samridhi Yojana को सर्च करे।
- HDFDC विभाग चुनकर “महिला रोजगार” ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
- अब आपके सामने Mahila Samridhi Yojana का आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
- फॉर्म को ध्यानपुरक भरे और सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करे दे।
FAQs
महिला समृद्धि योजना के लिए कौन पात्र है?
वे महिलाएं जो हरियाणा की मूल निवासी है और अनुसूचित जाति से आती है व उम्र 18 से 45 वर्ष के बिच हैं ऐसी महिलाये इस योजना के लिए पात्र हैं।