अगर आप एक ऐसी लड़की है जो गरीब परिवार से आती है औरएक अच्छी शिक्षा हासिल करना चाहती हैं तो बिहार सरकार आपके लिए लाई है Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana. इस योजना की सभी जानकारी हम आपके साथ इस पोस्ट में शेयर करेंगे तो कृपया इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
एक कहावत है जो काफी समय से चली आ रही है शिक्षित बेटी शिक्षित समाज और यह कहावत बताने के लिए काफी है कि एक लड़की का शिक्षित होना कितना जरूरी है। अगर एक लड़की शिक्षित होगी तो आने वाले समय में वह अपनी शिक्षा को साथ अन्य लोगों के साथ बटेगी। आज के आधुनिक युग में कई ऐसे गांव और शहर है जहां पर बेटियों को अधिक पढ़ाया नहीं जाता है या कुछ जगह ऐसी भी है जहां पर बेटियों को पढ़ाया ही नहीं जाता। बेटियों को ना पढ़ाने के कई कारण हैं जैसे माता पिता की आर्थिक स्थिति का अच्छा ना होना, लड़की के माता पिता का ना होना या फिर कुछ समाजिक विचारधारा।
तो आज हम आपको सरकार की Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के बारे में बताने वाले हैं जो खासकर लड़कियों के लिए शुरू की गई है। इससे लड़कियों को उनकी शिक्षा में काफी मदद होगी।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Bihar
बिहार सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana की शुरुआत करी हैं। इस योजना से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों कोअपनी शिक्षा के लिएआर्थिक सहायक राशि प्रदान की जाती है जो की ₹50000 है। लड़की के जन्म से लेकर उसके ग्रेजुएशन तक सरकार लड़की को आर्थिक सहायता प्रदान करती रहेगी।
क्यों जरुरी हैं Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले आपको यह जानना होगा कि यह योजना आपके लिए क्यों जरूरी हो और इस योजना से आपको क्या लाभ मिलने वाले हैं।
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना – यह योजना लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाई गई है ऐसी लड़कियां जो गरीब परिवार से है जिनके माता-पिता गरीब हैं और आर्थिक कमजोरी से जूझ रहे हैं।
- बाल विवाह को रोकना – आज के समय में भी बिहार में काफी ऐसे गांव हैं जहां पर लड़कियों का बाल विवाह कर दिया जाता है। अगर लड़कियों को शिक्षा का मौका दिया जाए तो इससे बाल विवाह को रोका जा सकता है।
- लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना – अक्सर ऐसा देखा गया है कि अगर लड़की शिक्षित ना हो तो वह अपने परिवार के किसी पुरुष पर निर्भर रहती है। लेकिन अगर लड़की को शिक्षा दी जाए तो आगे चलकर वह रोजगार कर सकती है और आत्मनिर्भर बन सकती है।
- लिंग समानता को बढ़ावा देना – लड़का और लड़की में आज भीकई जगह भेदभाव किया जाता हैजो शिक्षा लड़कों को दी जाती है वह शिक्षा लड़कियों को नहीं दी जाती है और सरकार की इस योजना से लड़कियों को एक अच्छी शिक्षा मिलेगी जिससे कि लड़का और लड़की में भेदभाव खत्म होगा।
Also Check –
- Mukhyamantri Rajshree Yojana
- Meri Fasal Mera Byora Yojana
- Free Silai Machine Yojana
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
- Mahtari Vandana Yojana
- Sikho Kamao Yojana
- Solar Rooftop Yojana
- Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
योजना के लाभ (Benefits)
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana से बिहार राज्य की लड़कियों को शिक्षा में आर्थिक सहायता दी जाएगी
- लड़की के जन्म से लेकर उसकी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्चा इस योजना के अंतर्गत दिया जाएगा।
- इस योजना में सभी धर्म वर्ग और उम्र की लड़कियों को लाभ दिया जाएगा।
- वह लड़की जो गरीब परिवार से है उन लड़कियों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- यह योजना लड़कियों को शिक्षित बनाने के लिए एक अच्छी योजना है जिससे कि सामाजिक कुरीतियों को रोका जा सकता है।
- बिहार राज्य की डेढ़ करोड़ से अधिक बालिकाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत लड़कियों को सेनेटरी पैड और यूनिफार्म के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का मुख्य मकसद लड़कियों के प्रति धार्मिक कुरीतियों को खत्म करना, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षित बनाना है।
Kanya Utthan Yojana की पात्रता (Eligibility)
- आवेदन करने वाली बालिका बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए
- वह लड़कियां जो गरीब परिवार से हैं उन्हें इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी
- आवेदन करने वाली लड़की अविवाहित होनी चाहिए।
- अगर परिवार में एक से अधिक बेटियां हैं तो वह इस Kanya Utthan Yojana का लाभ ले सकती है
Kanya Utthan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- लड़की का आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता के मोबाइल नंबर
- लड़की का बैंक खाते की बैंक पासबुक
- 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- लड़की के माता-पिता के मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो लड़की के
Apply & Register For Kanya Utthan Yojana
अगर लड़की इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो ऊपर दिए गए सभी पात्रता बिंदुओं को पूरा करना होगा। अगर लड़की सभी पात्रता बिंदुओं को पूरा करती है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- आवेदन करने के लिए https://medhasoft.bih.nic.in/ वेबसाइट पर जाये।
- वेबसाइट पर सभी जरुरी जानकारी पढ़ कर आगे की प्रक्रिया को पूरी करे।
- अगर आपको आवेदन करने में कोई समस्या आ रही हैं तो अपने नजदीकी E-मित्र केंद्र पर सम्पर्क करे।
Check Application Status (माध्यमिक +2 ले लिए)
- दिए गए लिंक पर क्लिक करे और योजना वेबसाइट पर जाये। – Click Here
- अब मेनू सेक्शन में Reports सेक्शन में जाये।
- अब Check Application Status ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Registration No दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करे।
Check Your Name In The Kanya Utthan Yojana List (माध्यमिक +2 ले लिए)
- दिए गए लिंक पर क्लिक करे और योजना वेबसाइट पर जाये। – Click Here
- अब मेनू सेक्शन में Reports सेक्शन में जाये।
- अब check your name is the list ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब एक अन्य पेज खुल जायेगा वह पर Registration No.(12th) दर्ज करे।
- Student Name(As per 12th Marksheet) दर्ज करे।
Check Enquiry Status (माध्यमिक +2 ले लिए)
- योजना वेबसाइट पर जाये Click Here
- ठीक इस पेग के निचे आप Enquiry Status भी चेक कर सकते हैं।
- Enquiry Status चेक करने के लिए Enquiry No. एंटर करे और सर्च करे।
Conclusion
जिससे कि वे अपनी शिक्षा को बढ़ावा दे सकती है और अब और आत्मनिर्भर बन सकती है। इस योजना के लिए पात्र लड़कियां ऊपर दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए जब आप आधिकारिक वेबसाइट की होम पेज पर जाएंगे तो आपको काफी सारे लिंक नजर आएंगे हर लिंक को पढ़ पढ़ कर आपको आवेदन करना है। देखिए हम आपको गुमराह नहीं करना चाहते लेकिन वेबसाइट पर कुछ चीज क्लियर मेंशन नहीं है जिसकी वजह से हमें भी काफी कंफ्यूजन हुआ है। लेकिन आप आवेदन खुद से ना करके अपने नजदीकी ईमित्र या सीएससी केंद्र पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।