हमारे किसान भाइयो के लिए मोदी सरकार ने किसानो को आर्थिक सहायता देने के लिए Pm Kisan Samman Nidhi Yojana को शुरू किया हैं। तो आईये आपको बताते हैं की आप किस प्रकार इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
भारत में किसान कई तरह की आपदाओं का सामना करते हैं जैसे कि सूखा पड़ जाना बीजो की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बैंक से लोन, कम आय का होना, एक स्थिर आय ना होना। यह कुछ ऐसे मुख्य कारण है जो किसान को आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है जिससे काफी किसान परेशान होकर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम देते हैं।
लेकिन सरकार ने अब इन समस्याओं से निपटने के लिए किसानों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार ने किसानों के लिए एक नई योजना शुरू करी हैं, जिसका नाम है Kisan Samman Nidhi Yojana इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलेगाजो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो लिए बताते हैं इस योजना के क्या फायदे हैं, इसकी पात्रता क्या है और आप कैसे इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
योजना के लाभ – Benefits
किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और इन ₹6000 को तीन किस्तों में दिया जाएगा। प्रत्येक किस्त ₹2000 की होगी।
दी गई वित्तीय सहायता से किसान अपने अनुसार इन रूपये को उपयोग कर सकते हैं जैसे कि वह से अपने कृषि में काम आने वाले औजार, बीज, उर्वरक, कीटनाशक जैसी चीजों को खरीद सकते हैं। तथा अगर वह चाहे तो इन रूपों को अपने दैनिक जीवन की चीजों को खरीदने में भी उपयोग कर सकते हैं। Pm Kisan Samman Nidhi Yojana का मुख्य लाभ गरीब किसानों को मिलेगा तथा इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक मजबूती आएगी।
हम जानते हैं कि ₹6000 सालाना कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है। कई किसान ऐसे भी है जिनके ऊपर हजारों लाखों में बैंक का कर्जा हैं, खेती के उपकरण भी काफी महंगे आते हैं लेकिन यह योजना उन किसानों के लिए लाभकारी हैं जो अत्यधिक गरीब हैं जिनकी आर्थिक अवस्था गरीबी से बहुत नीचे है। तो यह ₹6000 उन किसानों को कुछ हद तक सहायता दे सकते हैं।
Also Check –
- Free Silai Machine Yojana
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
- Mahtari Vandana Yojana
- Mukhyamantri Rajshree Yojana
- Meri Fasal Mera Byora Yojana
पात्रता – PM Kisan Yojana Eligibility
वे किसान जो पीएम किसान योजना के सभी पात्रता बिंदु करो को पूरा करते हैं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते हैं की क्या है योजना की पात्रता बिंदु।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास खुद की जमीन होनी जरूरी है।
- किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
- जो किसान इस योजना के लिए आवेदन कर रहा है उसका खुद का बैंक खाता होना आवश्यक है।
- अगर किसान पहले सरकारी कर्मचारी रह चुका है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- 10000 से अधिक पेंशन पाने वाला किसान, व्यक्ति या पूर्व सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
आवेदन की प्रक्रिया – Registartion Process
PM-Kisan Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने के दो प्रकार है ऑनलाइन माध्यम से वह ऑफलाइन माध्यम से हम दोनों ही मध्य आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
ऑनलाइन आवेदन (Online Application) –
- सबसे पहले पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट बढ़ जाए। – https://pmkisan.gov.in/
- वेबसाइट पर आपको “Farmers Corner” क्षेत्र दिखाई देगा।
- “Farmers Corner” मैं “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
![New Registration](https://91update.com/wp-content/uploads/2024/05/ScreenShot-Tool-20240519213609-1024x398.png)
- अगर आप गांव से हैं तो rural ऑप्शन सेलेक्ट करे, अगर शहर से हैं तो urban ऑप्शन सेलेक्ट करे।
![](https://91update.com/wp-content/uploads/2024/05/ScreenShot-Tool-20240519213837-1024x437.png)
- अब आपको एक ऑनलाइन आवेदन फार्म दिखाई देगा, पूछी गई सभी जरूरी जानकारीध्यान पूर्वक भरे। और get OTP बटन पर क्लिक करे।
- जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- दस्तावेज को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन के सफलतापूर्वक जमा हो जाने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगाउसे रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रखें।
CSC के माध्यम से आवेदन (Application Through CSC) –
- योजना के लिए आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाएं।
- वहां जाकर बोले कि आपको पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना है।
- संचालक आपसे सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते की जानकारी आपके जमीन के दस्तावेजों की जानकारी मांगेगा।
- सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी CSC संचालक को दें। वह और वह आपका रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर देगारजिस्ट्रेशन होने के बाद संचालक आपकोपीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर देगा जिससे आपको संभाल।
महत्वपूर्ण तिथियां और समय सीमा
Pm Kisan Yojana की आर्थिक धनराशि 3 किश्तों में दी जाने वाली जो की 6000 रूपये रहेगी।
- पहली किस्त: अप्रैल-मई-जून में
- दूसरी किस्त: अगस्त-सितंबर-अक्टूबर में
- तीसरी किस्त: दिसंबर-जनवरी-फरवरी में।
आवेदन की स्थिति और किस्त जांचें – Check Application Status and Installment
अगर आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस और इंस्टॉलमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको योजना वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner सेक्शन में PM Kisan Beneficiary Status या Payment Status दो देख सकते हैं।
Installments
Installments | Installments Date |
---|---|
1st Installment | February 24, 2019 |
2nd Installment | May 2, 2019 |
3rd Installment | November 1, 2019 |
4th Installment | April 4, 2020 |
5th Installment | June 25, 2020 |
6th Installment | August 9, 2020 |
7th Installment | December 25, 2020 |
8th Installment | May 14, 2021 |
9th Installment | August 10, 2021 |
10th Installment | January 1, 2022 |
11th Installment | June 1, 2022 |
12th Installment | October 17, 2022 |
13th Installment | February 27, 2023 |
14th Installment | July 27, 2023 |
15th Installment | November 15, 2023 |
16th Installment | February 28, 2024 |
ई-केवाईसी (e-KYC)
अगर आप Pm Kisan Samman Nidhi Yojana हर साल निरंतर लाभ लेते रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना जरूरी हैं। अगर आप नहीं जानते हैं की कैसे ई-केवाईसी (e-KYC) को कराया जाये तो आप निचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- https://pmkisan.gov.in/ साइट पर जाए।
- Farmers Corner सेक्शन में जाकर eKYC पर क्लिक करे।
![Pm Kisan Samman Nidhi Yojana eKYC](https://91update.com/wp-content/uploads/2024/05/ScreenShot-Tool-20240519233726-1024x314.png)
- अब अपना Aadhar Number एंटर करे और get OTP पर क्लिक करे।
![Aadhar Number eKYC Pm kisan Yojana](https://91update.com/wp-content/uploads/2024/05/ScreenShot-Tool-20240519233834-1024x207.png)
- जिस नंबर से आपका आधार कार्ड लिंक हैं उसपर एक OTP मेसेज आएगा, अपना कोड एंटर करे और सबमिट करे।
- सफ़लतपूर्वक ई-केवाईसी हो जाएगी।
निष्कर्ष (Conclusion)
PM-Kisan Yojana भारत सरकार की एक ऐसी योजना हैं जो किसानो को हर साल 6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। इस योजना का लाभ देश के कई किसान ले रहे हैं। जिससे उनको आर्थिक रहत पहुंच रही हैं। अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया हैं तो इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करे।